News Follow Up
देश

अब और कैसी तबाही का मंजर दिखाएगा कोरोना? भारत में 1 दिन में 4 लाख केस मिले

 Home/देश विदेशदेश विदेशहोम

अब और कैसी तबाही का मंजर दिखाएगा कोरोना? भारत में 1 दिन में 4 लाख केस मिले

bharat news 18 Send an email3 hours ago 1 minute read

नई दिल्ली | कोरोना तबाही का और कितना खतरनाक मंजर दिखाएगा, यह किसी को नहीं पता। भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जहां एक दिन में कोरोना के 4 लाख से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं। यह अपने आप में डराने वाला रिकॉर्ड है। देश में शुक्रवार को कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 4 लाख 02 हजार 110 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 91 लाख 57 हजार 094 हो गई। साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32 लाख पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को एक दिन में 3522 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इस तरह से कोरोना संक्रमण के कारण अब तक दम तोड़ चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,11,836 हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब यह बढ़कर 32,63,966 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.90 प्रतिशत है। लोगों के ठीक होने की दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक 1,56,73,003 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि, मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। 

अब तक कुल 2,11,835 लोगों की मौत 
पिछले 24 घंटे में 3521 और लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 828, दिल्ली में 375, उत्तर प्रदेश में 332, कर्नाटक में 217, छत्तीसगढ़ में 269, गुजरात में 173, राजस्थान में 155, झारखंड में 120, पंजाब में 113 और तमिलनाडु में 113 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल  2,11,835 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 68,813, दिल्ली में 16,148, कर्नाटक में 15,523, तमिलनाडु में 14,046, उत्तर प्रदेश में 12,570, पश्चिम बंगाल में 11,344, पंजाब में 9022 और छत्तीसगढ़ में 8581 लोगों की मौत हुई है।

Related posts

फ्रांस ने भारत में बनी कोविशील्ड लगवाने वालों को देश में आने की अनुमति दी, अदार पूनावाला ने दी ये प्रतिक्रिया

NewsFollowUp Team

92 विपक्षी सदस्यों के निलंबन के खिलाफ आज संसद का बहिष्कार कर सकता है I.N.D.I.A. गठबंधन

NewsFollowUp Team

राष्ट्रपति ने कहा- कोरोना अनुकूल व्‍यवहार अपनाते हुए मनाएं गणेश उत्सव, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

NewsFollowUp Team