News Follow Up
मध्यप्रदेशमौसम

दो दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

भोपाल । उत्तर भारत में बर्फबारी ने मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। अगले 24 घंटे में इसका असर नजर आने लगेगा। शनिवार से ठंड बढ़ सकती है। दो दिन बाद रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में लोगों को दिन और रात में ठंड का एहसास होने लगेगा।मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इस वजह से अब तापमान में गिरावट आएगी। अगले दो दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड बढ़ जाएगी। क्रिसमस पर इस बार कड़ाके की ठंड रह सकती है, लेकिन नए साल यानी जनवरी के पहले सप्ताह में दिन और रात के पारे चढ़ेंगे।चार प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडाप्रदेश के चार प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में से न्यूनतम तापमान ग्वालियर में सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। प्रदेश में रात का पारा सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में सुबह के समय कोहरा भी रहा। दक्षिण भारत में एक चक्रवाती घेरा बना है। यह हिंद महासागर के आसपास है। इसके कारण अगले पांच-छह दिन भूमध्य सागर की तरफ कोई हलचल नहीं रहेगी। 24 के बाद ही पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। दिसंबर में बारिश की संभावना नहीं है। जनवरी के पहले सप्ताह में हल्की ठंड रहेगी।दिन और रात के तापमान सामान्य से ज्यादामौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक हैं। इसका मतलब यह है कि अभी आमतौर पर जितना पारा होना चाहिए, वो उससे ज्यादा है। प्रदेश में सभी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। सिर्फ सिवनी, उमरिया और मंडला में न्यूनतम तापमान 10 से नीचे दर्ज हुआ है। दिन में तापमान इक्का-दुक्का जगह को छोड़ दें तो सभी जगह 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहे है।

Related posts

रेलवे जरूरत वाले मार्गों पर चला रहा है अतिरिक्त ट्रेनें

NewsFollowUp Team

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर सरकार प्रशासन चिंतित

NewsFollowUp Team

प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

NewsFollowUp Team