News Follow Up
राजनीति

गृहमंत्री मिश्रा का दिग्विजय पर निशाना- हमास-PFI तो बहाना, उन्हें आतंकियों को बचाना है

 मध्यप्रदेश के इस चुनावी महासमर में भाजपा की ओर से खुद सीएम ने मोर्चा संभाला है। वे अपनी गंगा यात्रा से लौटकर भोपाल के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। आज गोविंदपुरा में वे जनसभा और रोड शो करेंगे। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है कांग्रेस को आतंकियों को बचाना है। हमास ने जब इस्राइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। जो मामला अदालत में हो उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं। खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी को ये स्पष्ट करना चाहिए की क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से संतुष्ट हैं। कमलनाथ जी अभी तक क्यों शांत हैं समझ नहीं आता, उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वो दिग्विजय के बयान से ताल्लुक रखते हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करके ही मानेंगे। 

मिश्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भी ऐसे विषय आते हैं, दिग्विजय सिंह हमेशा फ्रंटलाइन में खड़े दिखते हैं। ये गाय पर सवाल उठा देते हैं, पर क्या कभी बकरी पर सवाल उठाते हैं क्या। ये केवल तुष्टीकरण करते हैं जाकिर नाइक को शांतिदूत और ओसामा जी कहते हैं। आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांटो की दोमुंही राजनीति करते हैं। कांग्रेस का यही फसाना है आग भी लगाना है और आंसू भी बहाना है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो कहते हैं कि केंद्र में सरकार बनने पर 370 फिर से लगाएंगे। ये किस आधार पर कहते हैं कि पीएफआई के 97 फीसदी लोग निर्दोष हैं जबकि पीएफआई घोषित आतंकी संगठन है। 

शिवराज का पलटवार
गुरुवार को मंडला में प्रियंका गांधी ने जहां मंच से भाजपा पर निशाना साधा तो जवाब में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कल जिस तरह से प्रियंका से घोषणाएं करवाई गईं, मैंने वह वीडियो देखा है। कई घोषणाएं कर के वे बैठ गईं। ये बोले एक और कर दो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना ठीक नहीं। इन्होंने पहले भी राहुल बाबा से कहलवा दिया था कि “10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो 11 वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे।” ये जबरदस्ती कहलवा रहे हैं, पढ़ दो पढ़ दो लेना देना थोड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रत्याशियों को थका हारा बताने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को शून्य करार दिया है। कमलनाथ ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि भाजपा ने हालातों को भांपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने ‘शिखर’ नेतृत्व को इस चुनाव में ‘शून्य’ कर दिया है। इसके पहले नाथ गुरुवार को भी ट्वीट कर भाजपा के प्रत्याशी, मंत्रियों पर तंज किया था।

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, पहली सूची जल्द
MP में प्रत्याशी चयन के लिए आज दिल्ली में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व एक बार फिर जुटेगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी। नवरात्रि के पहले दिन ये सूची आ सकती है। इसमें 130 से 150 सीटों पर नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है।

Related posts

अयोध्या पर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, श्रीराम की नगरी के विकास कार्यों में जन भागीदारी का किया आह्वान

NewsFollowUp Team

आम आदमी पार्टी  ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की अपनी तीसरी सूची;

NewsFollowUp Team

विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने तय किए अपने उम्मीदवार

NewsFollowUp Team