News Follow Up
राजनीति

सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बात की, कहा- बूथ जीतने की ब्यूह रचना बनायें

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य कराए हैं। आज कांग्रेस झूठ का वचन पत्र लेकर आई है। 2018 में भी इसी तरह का झूठा पत्र लेकर आई थी और सत्ता में आने के बाद कांग्रेस जनता से किए गए सभी वादे भूल गई थी। आज यह सनातन को समाप्त करने की बात कह रहे हैं। जनता वोट की ताकत से इन्हें सबक सिखएगी। भारतीय जनता पार्टी की यह लड़ाई किसी पार्टी के नहीं हैं,एक विचारधारा के खिलाफ है। देश विरोधी इस विचारधारा को उखाड़ फेंकना है। यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को बालाजी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

सिंधिया ने एक एक कार्यकर्ता से की वन टू वन बात

सिंधिया ने एक-एक कार्यकर्ता से वन-टू-वन बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ का अध्यक्ष मजबूत किला और वही इसका सेनापति है। बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता को ही यह लड़ाई लड़नी है। इसके लिए जमीनी स्तर पर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा और बूथ जीतने की ब्यूह रचना बनानी होगी। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने एक-एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें चुनाव जीतने के तरीके बताए और कहा कि आपकी मेहनत से ही पार्टी प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश पर दशकों तक राज किया पर विकास के एक भी काम नहीं किए। सडकों के हाल बेहाल थे और बिजली तो सिर्फ दो से तीन घंटे के लिए ही आती थी, कांग्रेस के काल को जनता कभी नहीं भूल सकती। प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी की मेहनत है कि आज प्रदेश में हर सुविधा उपलब्ध है। सड़क, पानी, बिजली – हर सुविधा अब लोगों के घर तक पहुंची है। पोहरी में कार्यकर्ता सम्मेलन: शिवपुरी जिले की सभी विधानसभाओं पर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भर दिया है और अब चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लगातार विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को सिंधिया पोहरी विधानसभा पहुंचे और कार्यकर्ताओं के सम्मलेन में हिस्सा लिया। इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलने के बजाए कार्यकर्ताओं को जीत का रास्ता दिखाया। उन्होंने बूथ प्रभारियों और पन्ना प्रभारियों को जीत के 14 बिंदु नोट कराए।

Related posts

इन्दौर विकास प्राध‍िकरण का 524 करोड़ बजट पेश

NewsFollowUp Team

मिनी वचनपत्र में राहुल गाँधी की तस्वीर न होने से मचा सियासी बवाल।

News FollowUP Team

संगठन में कांग्रेस का नया प्रयोग…पीसीसी ने जिलाध्यक्षों को भेजा पत्र

NewsFollowUp Team