News Follow Up
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना सतना में;

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम बोले – कांग्रेस ने विन्‍य क्षेत्र को हमेशा उपक्षित रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-मध्य प्रदेश में जब हमने सरकार संभाली थी तब प्रति व्यक्ति आय 11 हजार थी। आज प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 46 हजार रुपए हो गई है। मध्य प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ था और आज हम 3 लाख 14 हजार करोड़ कर तक बजट को लेकर गए हैं।

भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। वे यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे और चुनावी समीकरण साधेंगे। चुनावी दौर में मुख्यमंत्री का सतना दौरा और रात्रि विश्राम बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान सीएम सतना में सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं – कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चुनाव की मौजूदा स्थितियों की जानकारी लेंगे। वे असंतुष्टों से भी मिलेंगे और उन्हें साध कर भाजपा के पक्ष में खड़े करने का प्रयास करेंगे।

पन्ना समेत जिले में कई चुनावी रैलियां

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सीएम शिवराज सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना जिले में चुनावी रैलियां- सभाएं करते हुए हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री रैगांव से सड़क मार्ग से सतना के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े 6 बजे सतना पहुंचेंगे और यहां भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के लिए जन समर्थन जुटाने रोड शो करेंगे। शिवराज सिंह गुरुवार को रात्रि विश्राम भी सतना में ही करेंगे।

Related posts

राज्य निर्वाचन आयोग का फैसला, OBC के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर बाकी चुनाव होंगे

NewsFollowUp Team

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा दो रेडक्रास एम्बुलेंस लोकार्पितराजभवन से झंडी दिखा कर किया रवाना

NewsFollowUp Team

मुख्यमंत्री ने ‎किया अहमदपुर पंप हाउस का हुआ लोकार्पण

NewsFollowUp Team