उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रज उत्सव की धूम है। ब्रजवासी कान्हा की भक्ति में इन दिनों लीन हैं। 23 नवंबर को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कान्हा नगरी में पहुंचकर ब्रज उत्सव का आनंद लेंगे। वह मथुरा पहुंच गए हैं। वह अब सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंचेगे। पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाएंगे। पीएम मोदी 1991 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि जा चुके हैं, लेकिन वह उस समय भाजपा के संगठन मंत्री थे।