News Follow Up
मौसम

चक्रवात के असर से बदल सकता है मौसम का मिजाज

बिलासपुर। गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तक पहुंच गया। दिन के साथ अब रात में भी जबरदस्त गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ हुआ है। इससे संभाग में मौसम का मिजाज शुक्रवार को बदल सकता है।

गर्मी से राहत के लिए अब बादलों पर आस टिकी है। मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। अप्रैल का प्रथम सप्ताह बेहद गर्म रहा। सात अप्रैल को सर्वाधिक 41.4 डिग्री तापमान था। जबकि गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। फिर भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। लालपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है।

यह पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। हवा के इस दबाव के कारण पवन संगम क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से बिलासपुर संभाग में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर गर्मी ने लोगोें का जीना दूभर कर दिया है। सूर्योदय के साथ जैसे जैसे दिन चढ़ता है उमस भी बढ़ती है। शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 41 24.6

पेंड्रारोड 39.1 22.1

अंबिकापुर 38.3 22.4

माना 40.4 23.6

जगदलपुर 37.2 23.2

Related posts

MP में भोपाल-इंदौर में रुक-रुककर बारिश, उज्जैन में शिप्रा उफान पर आने से मंदिर डूबे; मंडला में 4 इंच से ज्यादा पानी गिरा

NewsFollowUp Team

 हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली सहित इन राज्यों में कहर बरपाएगी ठंड

NewsFollowUp Team

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने मचा रखी तबाही , उत्तराखंड, केरल के बाद प बंगाल और सिक्किम में बारिश बनने लगी मुसीबत, दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड

NewsFollowUp Team