News Follow Up
मध्यप्रदेश

 शिवराज बोले- प्रदेश में भाजपा को मिलेगा भारी बहुमत, दिग्विजय ने जवाब में कही यह बात

 प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद मतगणना के लिए अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। दो दिन पूर्व आए एक्जिट पोल के नतीजों ने भी प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की जीत के प्रति भी आश्वस्त नजर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

कल पता चल जाएगा, शिवराज कहां खड़े – दिग्विजय

वहीं इस बारे में जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या। कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उससे नीचे नहीं जाएंगे। चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश में हार्स-ट्रेडिंग की आशंका के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा तो व्यवसाय करती है, राजनीति थोड़ी करती है। इसी बहाने दिग्विजय ने सिंधिया पर भी तंज कसा और बोले कि अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा, इसलिए कोई गद्दार नहीं है।

Related posts

मध्यप्रदेश में सिंधिया पहले ही कर चुके है ड्राेन की शुरुआत

NewsFollowUp Team

बिजली बनी लूट ….घर की कंपनी बंद और निजी क्षेत्र से खरीद में पिस रहा ईमानदार उपभोक्ता

NewsFollowUp Team

इंदौर आज से किराना दुकानें दाेपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी, शादी की मंजूरी नहीं, मंदिर-मस्जिद बंद रहेंगे;

NewsFollowUp Team