News Follow Up
मध्यप्रदेश

भाजपा का अभेद्य किला, मेंदोला ने बनाया रिकार्ड, प्रदेश की सबसे बड़ी जीत

विधानसभा क्रमांक 2 में भाजपा के रमेश मेंदोला ने चौथी बार जीत का परचम लहराया। यह विधानसभा क्षेत्र 1993 से भाजपा का गढ़ रहा है। पिछले तीन बार के चुनाव में हर बार शहर के अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले रमेश मेंदोला ने सबसे ज्यादा मत व लीड का रिकार्ड बनाया है। वर्ष 2013 में उन्होंने कांग्रेस के छोटू शुक्ला को हराकर 91017 की लीड का रिकार्ड बनाया था।

वर्ष 2018 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सेंगर को हराकर 71011 की लीड ली जो प्रदेश में कीर्तिमान था। इस बार के चुनाव में भी मेंदोला ने कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे को 1 लाख 7 हजार 47 मतों से हराकर जीत की नई इबारत खिली। प्रदेश के किसी प्रत्याशी की यह सबसे बड़ी जीत है

कुल वोट: 236200

कुल प्रत्याशी: 08

कितने चरण: 15

जीत का अंतर: 107047

भाजपा को मिले मत: 169071

कांग्रेस को मिले मत: 62024

अन्य प्रत्याशी व दलों को मिले मत:

-धर्मदास अहिरवार (बसपा) – 1432

– प्रमोद नामदेव (एसयूसीआइ) -668

– बसंत गेहलोत (जनसंघ पार्टी) – 199

– भूपेन्द्र तिवारी -168

– महेश कुमार गरजे – 308

– राजा चौधरी -188

चुनावी सरगर्मी

– सुबह 9 बजे से ही मतगणना में रमेश मेंदोला की बढ़त थी जो अंत तक जारी रही।

– पहले राउंड में मेंदोला को 10672 वोट मिले, वहीं चिंटू चौकसे को 3469 मत मिले थे।

– सुबह 11.30 बजे तक मेंदोला की लीड 27 हजार से अधिक हो गई। चार राउंड के बाद मेंदोला को 45192 मत मिले।

– दोपहर 1 बजे तक सात राउंड के बाद मेंदोला की लीड 49498 की लीड रही।

– दोपहर 2 बजे तक 9 राउंड के बाद मेंदोला की लीड 63289 बनी थी।

– दोपहर 3.30 बजे मेंदोला की लीड एक लाख से अधिक हो गई।

– मतगणना स्थल पर रमेश मेंदोला नहीं थी, लेकिन उनके क्षेत्र के निगम के पार्षद व एमआइसी मेंबर की टीम वोट की गिनती पर नजर रखे हुए थी।

– कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे सुबह 7 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचे और लाबी में बैठे रहे। इस दौरान उनके समर्थक भी आते-जाते रहे।

विनिंग फैक्टर:

लंबे समय से भाजपा का सबसे बड़ा वोट बैंक रही है यह विधानसभा। क्षेत्र के रहवासियों की निगम संबंधित समस्याओं को त्वरित निराकरण। इस क्षेत्र में सड़क, स्ट्रीट लाइट व पानी की समस्याएं नहीं हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा महिलाओं के लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन हुए। क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को लोन दिलवाने के लिए ज्यादा संख्या में विधायक ने कैंप लगाए। क्षेत्र की जनता के साथ जीवंत संपर्क रहता है। लोग उनके आवास व कार्यालय पर समस्या निराकरण के लिए पहुंचते हैं। क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक आयोजन के माध्यम से वे जनता से जुड़े रहते हैं।

प्रत्याशी के वर्जन

विकास कार्यों को जनता ने चुना

यह कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता ने चुना। पीएम मोदी, अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मेहनत के कारण पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। मैं मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं।

लाड़ली बहना योजना के कारण मेंदोला को मिली जीत

जनता का जनादेश सिर-आंखों पर। हम अपनी बात जनता तक ठीक तरीके पहुंचा नहीं सके। मैं जिस वार्ड से निगम चुनाव में 3500 वोट से जीता, वहीं से कम वोट मिले। उस वार्ड में 3900 वोट कम मिले। भाजपा की लाड़ली बहना योजा के कारण ही प्रतिद्वंद्वी को जीत हासिल हुई। दो नंबर विधानसभा में ही इस योजना में 68 हजार लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। हम फिर ताकतवर तरीके से अगले चुनाव की तैयारी करेंगे। हम जनता की आवाज उठाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Related posts

म‎हिलाओं के प्र‎ति अपराध के हर माह 700 प्रकरण ‎हो रहे दर्ज

NewsFollowUp Team

राजधानी में ‎बिना जांच के दी जा रही कोरोना की रिपोर्ट

NewsFollowUp Team

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती बड़ी खुशखबरी, पदों की संख्या 4000 से बढ़ाकर 6000 की गई

NewsFollowUp Team